Skip to content

मड़वाताल घाट में बड़ा हादसा: सगाई से लौट रही गाड़ी खाई में गिरी, 2 की मौत


गोसाईपोड़ी से बंगरसुता सगाई समारोह से वापस लौट रहे लोगों की गाड़ी मड़वाताल घाट में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार गाड़ी में लगभग 40 से 45 लोग सवार थे। अचानक नियंत्रण बिगड़ने से वाहन खाई में जा गिरा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।



इस हादसे में अब तक 2 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है।



घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गए।