महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा: हर महीने 1,000 रुपये सीधे बैंक खाते में
छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सत्र 2026-27 के लिए 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट पेश किया। इस बजट में प्रदेश की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक महतारी वंदन योजना के लिए 8,200 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
महतारी वंदन योजना का दूसरा साल पूरा, तीसरे साल के लिए फंड सुनिश्चित
महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने वाली इस योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक उम्र की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये सीधे उनके बैंक खातों में दिए जाते हैं।
25वीं किस्त का इंतजार
30 जनवरी को 24वीं किस्त जारी की गई थी, जिसमें 68 लाख 39 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में 641 करोड़ 34 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। अब महिलाओं को 25वीं किस्त का इंतजार है, जल्द ही इसका ऐलान होने की संभावना है।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
