रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। इस बार का कुल बजट 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपए का है।
बजट में महिलाओं और बच्चियों के सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत कई नई योजनाओं की शुरुआत की जाएगी, जिनमें प्रमुख हैं:
- रानी दुर्गावती योजना
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट भाषण में इस योजना का ऐलान किया। योजना के तहत राज्य की बच्चियों को 18 साल पूरा होने पर 1.5 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। इसका उद्देश्य बच्चियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। - मुख्यमंत्री लखपति दीदी भ्रमण योजना
यह योजना महिलाओं की आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए शुरू की जाएगी।
बजट में इसके अलावा अधोसंरचना विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सृजन पर भी ध्यान रखा गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ में समान अवसर और समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
