Skip to content

पुराना पुल पर बेलगाम आवागमन से बढ़ रही जनता की परेशानी, बड़ी गाड़ियों की आवाजाही से जानमाल का खतरा –जाहिद हुसैन

पूर्व में भी इस विषय को लेकर दिया गया ज्ञापन, आज पर्यंत तक नहीं हुई कोई भी कार्यवाही,शायद विभाग को हादसे का इंतजार

जगदलपुर । जगदलपुर शहर के प्रवीर वार्ड पार्षद व जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शेख जाहिद हुसैन ने पुराने पुल पर लगातार बड़ी गाड़ियों के बढ़ते आवागमन को लेकर जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि इस पुराने पुल से लगातार बड़ी गाड़ियों का आवाजाही बढ़ती जा रही है और इन गाड़ियों के चलते इस पुल पर गंभीर जाम लगा रहता है जिसके चलते छोटी गाड़ियां और अन्य वाहन चालकों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है

नौकरी पेशा सहित स्कूली बच्चों का भी इस पुल से आना जाना बना रहता है पुराना पुल पर दौड़ती बेलगाम गाड़ियों से आवागमन से जनता की परेशानी और आवाजाही से जानमाल का खतरा बढ़ता जा रहा है कभी भी बड़ा हादसा होने का प्रबल अंदेशा प्रतीत होता दिखाई पड़ रहा है। इसके साथ ही जाम में घंटों फंसे रहने से सांस की समस्या, तनाव और शारीरिक परेशानी जनता को हो रही है।संकरे पुल पर बड़ी वाहनों की लंबी कतारें से दुर्घटना की संभावना काफी बढ़ती जा रही है।

शेख जाहिद हुसैन ने कहा पुराने पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करना चाहिए। जबकि पुराने पुल को जर्जर घोषित करते हुए बड़ी गाड़ियो के लिए प्रतिबंधित किया गया था, जिसके बाद फ्लाई ओवर निर्माण के चलते लगातार भारी वाहनों की आवाजाही चल रही है ।ट्रैफिक पुलिस द्वारा जाम की स्थिति में तुरंत डायवर्जन लागू करना चाहिए एवं पुल की क्षमता के अनुसार ही वाहनों को प्रवेश देना चाहिए पूर्व में भी इस विषय को लेकर मेरे द्वारा ज्ञापन दिया गया था,

परंतु आज पर्यंत तक नहीं हुई कोई भी कार्यवाही, न ही कोई सचेतक सूचक लगाया गया लगता है शायद विभाग को हादसे का इंतजार है..! तक जाकर इस पुराने पुल उनका ध्यान आएगा और उसके बाद ही संबंधित विभाग कार्यवाही करेगा! अगर जल्द से जल्द कोई निष्कर्ष और कार्यवाही नहीं हुई तो वार्डवासियों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी यातायात विभाग व जिला प्रशासन की होगी!