जगदलपुर। नगर पालिक निगम जगदलपुर के नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के बजट खर्च को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पिछले वर्ष के बजट का मात्र 28 प्रतिशत राशि खर्च किया जाना Bharatiya Janata Party सरकार की नाकामी को दर्शाता है।
राजेश चौधरी ने आरोप लगाया कि एक ओर ठेकेदार भुगतान के लिए भटक रहे हैं, वहीं दूसरी ओर विभाग के ईएनसी व्ही.के. भट्टपहरी द्वारा बस्तर जोन के अधिकारियों को भ्रष्ट बताते हुए भुगतान प्रक्रिया को केंद्रीकृत कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि दो लाख रुपये तक के भुगतान के लिए भी अधिकारियों को प्रमुख अभियंता कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सरकार की मंशा थी कि अधिकारियों और ठेकेदारों को 300 किलोमीटर की यात्रा न करनी पड़े, इसलिए बस्तर में मुख्य अभियंता कार्यालय खोला गया था। लेकिन वर्तमान कार्यशैली के कारण कार्यपालन अभियंता, अधीक्षण अभियंता और मुख्य अभियंता की भूमिका सीमित होकर रह गई है।
नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि राज्य के वित्त मंत्री O. P. Choudhary बजट खर्च बढ़ाने के लिए मंत्रियों को पत्र लिखते हैं, जबकि जमीनी स्तर पर अधिकारी मात्र 28 प्रतिशत बजट ही खर्च कर पा रहे हैं। इससे विभागीय मंत्री के प्रभाव पर भी सवाल खड़े होते हैं।
चौधरी ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग में प्रतिवर्ष मरम्मत, संधारण, रंगाई-पुताई जैसे कार्यों के लिए कोई अलग मद स्वीकृत नहीं किया गया, जिससे शासकीय भवनों की आवश्यक मरम्मत नहीं हो पा रही है। उन्होंने प्रमुख अभियंता पर बस्तर क्षेत्र के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर साफ नजर आता है।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
