रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र का शुभारंभ राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण से हुआ। विधानसभा पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने उनका स्वागत किया।
राज्यपाल डेका ने छत्तीसगढ़ की 6 वीं विधानसभा के अष्टम् सत्र को संबोधित करते हुए सरकार के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने युवाओं, महिलाओं, किसानों और औद्योगिक गतिविधियों के संचालन के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। साथ ही बस्तर क्षेत्र में हो रहे बदलावों पर विशेष फोकस किया।
राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना और विधानसभा की रजत जयंती का उल्लेख करते हुए वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए सरकार के सामूहिक प्रयासों को दोहराया।
राज्यपाल के मुख्य संदेश
- छत्तीसगढ़ में विकास की असीम संभावनाएं हैं और सरकार की प्राथमिकता अंत्योदय का कल्याण है।
- सरकार की नीति का मुख्य उद्देश्य आखिरी पंक्ति में खड़े नागरिक को लाभ पहुंचाना है।
- समावेशी विकास में महिला सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस वर्ष को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है।
- किसान के लिए आधुनिक तकनीक, फसल का उचित मूल्य और बाजार तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।
राज्यपाल ने कहा कि सामाजिक कल्याण और तीव्र आर्थिक विकास के लिए नवाचार आवश्यक हैं, जिनका व्यापक असर प्रदेश के आर्थिक आंकड़ों में दिखाई दे रहा है।
सत्र में आगामी वित्तीय वर्ष के बजट और विभिन्न नीतिगत प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी, जो छत्तीसगढ़ के समावेशी और सशक्त विकास की दिशा तय करेंगे।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
