कांग्रेस का कृत्य देश विरोधी और भारत की छवि बिगाड़ने वाला – भाजपा
जगदलपुर । एआई समिट में कांग्रेस के कार्यकताओं द्वारा किये गये शर्मनाक व बेहूदा कृत्य के विरोध में आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने गुरूनानक चौक में धरना प्रदर्शन किया और कांग्रेस के कृत्य को देश विरोधी और देश की छवि को बिगाड़ने वाला बताया।
धरना प्रदर्शन में बस्तर सांसद महेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही, पश्चिम नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, पूर्वी नगर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव,राजेन्द्र बाजपेयी, मनोहर तिवारी, योगेश ठाकुर, ललिता बघेल,सुधा मिश्रा, ममता राणा ने संबोधन दिया।
वक्ताओं ने कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुये कहा कि देश की जनता जनार्दन द्वारा बारंबार नकारे जाने के बाद हार की हताशा में कांग्रेस पार्टी भारत देश का ही विरोध करने में उतारू हो गयी है। एआई समिट में कांग्रेस की करतूत इसका उदाहरण है। देश की जागरूक जनता देश की अस्मिता से खिलवाड़ करने वाली कांग्रेस को कभी नहीं बख्शेगी।
धरना प्रदर्शन में मंच संचालन लक्ष्मी कश्यप व आभार प्रदर्शन अलका सेंगर ने किया। विरोध धरना कार्यक्रम में सुब्रतो विश्वास, शशिनाथ पाठक, दिगम्बर राव, संतोष बाजपेयी, दिनेश केजी, अभिलाष यादव, राजा यादव, ब्रिजेश शर्मा, कलावती कसेर, बिजली बैद, गीता नाग, मीना विश्वकर्मा, विभा सिंह, डाकेश्वरी पाण्डेय, खुशी सिंह, चंदा बानो, रिंकू पाण्डेय, अविनाश गौतम, संतोष त्रिपाठी, पिंटू अभिषेक साव, विनोद पाण्डेय, कमलेश दीवान, बृजेश शर्मा, शंकर राव, शशांक श्रीवास्तव आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
