एआई समिट में कांग्रेस की शर्मनाक करतूत के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
जगदलपुर । कांग्रेस द्वारा एआई समिट में किये गये बेहूदा और शर्मनाक करतूत के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा ने आज रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का पुतला फूंका।
स्थानीय गुरूनानक चौक में भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में एकत्र भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का पुतला दहन किया और जोरदार नारेबाजी कर विरोध और रोष जताया। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय एवं भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेश सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का कृत्य देश की छवि बिगाड़ने वाला है। कांग्रेस और उनके तमाम नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते हुये अब देश का ही विरोध करने लगे हैं। उनके ऐसे शर्मनाक कृत्य के लिये कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का पुतला फूंक कर विरोध जाहिर किया गया है।
पुतला दहन के दौरान रजनीश पाणिग्रही, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, अभिलाष यादव, माहेश्वरी ठाकुर, शशिनाथ पाठक, फूल सिंह सेठिया, राजेन्द्र बाजपेयी, मनोहर तिवारी, पिंटू अभिषेक साव, ममता राणा,नीलम यादव, ललिता बघेल, कलावती कसेर आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
