Skip to content

हेलीपेड पर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रविवार को बाबा गुरू घासीदास  जी के जन्मभूमि व तपोभूमि गिरौदपुरी धाम  में आयोजित संत समागम व गुरुदर्शन में शामिल होने पहुंचे। मुख्यमंत्री का जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री श्री साय का कलेक्टर दीपक सोनी ने हेलीपेड पर अगवानी की और गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इसके साथ ही धर्मगुरू गुरु बालदास साहेब, राजिम विधायक रोहित साहु, पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने भी गुलदस्ता देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किये।

इस अवसर पर पूर्व सांसद गुहा राम अजगले, पूर्व विधायक डॉ सनम जांगड़े सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।