Skip to content

जगदलपुर: कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण



जगदलपुर, 21 फरवरी 2026। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने शनिवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के सुरक्षित रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी।

कलेक्टर ने वेयरहाउस में सुरक्षा मानकों, सीसीटीवी निगरानी, दोहरी ताले की व्यवस्था तथा अभिलेख संधारण की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।