Skip to content

छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन की बाइक रैली देहजरी कार्यालय का उद्घाटन और आमसभा का आयोजन



छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन के तत्वावधान में बुधवार, 19 फरवरी 2026 को भव्य बाइक रैली और आमसभा का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत छाल विर्दावन से होगी। इसके बाद एडूपुल देहजरी स्थित सहिद वीरनारायण चौक में पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण किया जाएगा। वहीं से बाइक रैली प्रारंभ होकर देहजरी कार्यालय के उद्घाटन के साथ आगे बढ़ेगी।



रैली देहजरी से खरसिया, भद्री चौक होते हुए सुखदा नर्सरी तक पहुंचेगी। रैली के समापन के पश्चात आमसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें संगठन के पदाधिकारी और सदस्य शामिल होंगे।



आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों के लिए भोजन और जलपान की व्यवस्था की गई है। संगठन की ओर से सभी ड्राइवर भाइयों और पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।

खरसिया ब्लॉक अध्यक्ष संभूनाथ डनसेना ने संदेश जारी करते हुए कार्यक्रम में सहभागिता का आह्वान किया है।

जय सारथी, जय भारती।