जगदलपुर । बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कुंडगुड़ा मधोता 02 खैरगुड़ा, बड़े अलनार के किसान आज बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा से मिले और उन्हें अपनी समस्या से अवगत कराया। किसानों ने बताया कि मारकंडी नदी सुखने से मक्का का फसल सुखने लगा है, जिससे वे चिंतित हैं।

कलेक्टर ने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि दो-तीन दिन में पानी छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और जल्द से जल्द समाधान के लिए काम करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि वे संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे चुके हैं कि जल्द से जल्द पानी छोड़ा जाए ताकि किसानों की फसल बचाई जा सके।
खैरगुड़ा, बड़े अलनार और मधोता के अधिकतर किसान रबी में मक्के की फसल लेते हैं, लेकिन इस साल गर्मी आने से पहले ही मारकंडी नदी सुखने से मक्का का फसल खतरे में पड़ गया है। किसानों ने कलेक्टर से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी छोड़ा जाए ताकि उनकी फसल बचाई जा सके।

कोसारटेडा बांध में मरम्मत कार्य करने के कारण इस बार पानी नहीं छोड़ा गया, जिससे नदी सुखने लगा। नदी में पानी सुखने का दूसरा कारण स्टाप डेम का अनियमित रूप से खोलना भी सामने आया है। सिंचाई कार्य के लिए ही नदी में स्टाप डेम का निर्माण कर पानी का रोकथाम किया जाता है, किंतु इसका अनियमित रूप से उपयोग करने से नदी का जल स्तर कम हो गया है।इस दौरान संजय सिंह ठाकुर, बलदेव ठाकुर, त्रिनाथ ठाकुर, मनोज कुमार ठाकुर,नरेश ठाकुर,हरगोविंद सिंह, दिनेश कुमार,शेषनाथ,भोलाराम, नंदो ठाकुर,हेमन्त ठाकुर सोनसाय,लखेश्वर ठाकुर भूषण आदि उपस्थित थे।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
