Skip to content

अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएं थाना प्रभारी : शशि मोहन सिंह

रायगढ़, 19 फरवरी 2026 – उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों एवं शाखा प्रमुखों की अपराध समीक्षा बैठक ली।

📌 लंबित अपराधों के त्वरित निकाल के निर्देश

बैठक में एसएसपी ने कहा कि जिला स्तरीय क्राइम मीटिंग से पूर्व अनुविभाग स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित की जाए। गंभीर अपराधों की विवेचना की गुणवत्ता सुधारने तथा मारपीट, जुआ-सट्टा, आबकारी जैसे सामान्य अपराधों का सात दिवस के भीतर निकाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
मेडिकल रिपोर्ट, शराब मुलाहिजा रिपोर्ट या पटवारी नक्शा जैसी औपचारिकताओं के कारण प्रकरण लंबित न रहें, इसके लिए समन्वय बनाकर समयबद्ध कार्रवाई करने कहा गया।

👮 बीट सिस्टम और सड़क सुरक्षा पर जोर

जिले में बीट प्रणाली को सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए कहा गया कि प्रत्येक बीट प्रभारी अपने क्षेत्र की पूरी जानकारी रखे।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु यातायात डीएसपी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और हिट एंड रन मामलों की नियमित समीक्षा करने कहा गया।

📱 टेक्नोलॉजी के उपयोग के निर्देश

  • “सशक्त ऐप” के माध्यम से चोरी के वाहनों की ट्रेसिंग
  • सीसीटीवी कैमरों को “त्रिनयन ऐप” से जोड़ना
  • नागरिकों को “साइबर प्रहरी” से जोड़ना
  • थाना आने वाले नागरिकों से “अनुभव” गूगल फॉर्म के जरिए फीडबैक लेना

नवीन कानूनों के तहत रजिस्टरों के विधिवत संधारण और नियमित इंद्राज सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

🎉 होली पर्व के मद्देनजर विशेष निर्देश

होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों की पहचान कर अग्रिम कार्रवाई करने कहा गया।
विजुअल पुलिसिंग के तहत तीन सवारी, ड्रिंक एंड ड्राइव जैसे यातायात उल्लंघनों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए।

⚔️ विशेष अभियान

  • “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत गौवंश तस्करी पर सतत निगरानी
  • “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब और मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब, जुआ-सट्टा और वैश्यावृत्ति जैसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में संचालित नहीं होने दिया जाएगा। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित थाना प्रभारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

बैठक में एडिशनल एसपी अनिल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी, ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह, हेडक्वार्टर डीएसपी सुशांतो बनर्जी सहित सभी थाना/चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रमुख उपस्थित रहे।