छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिनभर बिलासपुर और रायपुर में विभिन्न शासकीय और औपचारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करना और स्थानीय समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम इस प्रकार है:
09:20 बजे: मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान
09:30 बजे: सतनाम भवन, मोवा रायपुर में आगमन
09:55 बजे: मुख्यमंत्री निवास वापसी
11:00–01:30 बजे: मंत्रालय, महानदी भवन में आरक्षित शासकीय कार्य
01:30 बजे: मंत्रालय से प्रस्थान कर सीएम हाउस
03:00 बजे: बिलासपुर के लिए प्रस्थान
04:45 बजे: बोदरी, बिलासपुर में मुख्य न्यायाधीश आवास पर कार्यक्रम
07:00 बजे: रायपुर के मुख्यमंत्री निवास वापसी
इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे, प्रशासनिक गतिविधियों का अवलोकन करेंगे और शासकीय बैठकों में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से विकास परियोजनाओं की समीक्षा और स्थानीय मुद्दों के त्वरित समाधान पर ध्यान दिया जाएगा।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
