Skip to content

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी का 18 फरवरी को जगदलपुर आगमन

जगदलपुर (छत्तीसगढ़) – परम् पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी (हरिद्वार) का 18 फरवरी को दोपहर 2 बजे जगदलपुर आगमन होगा। वे एयरपोर्ट पहुंचने के पश्चात् स्वागत-अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद स्वामी जी भक्त पुलक भट्टाचार्य के निवास स्थान, भुतहा तालाब के सामने (लालबाग) पहुंचेंगे, जहां वे कुछ समय श्रद्धालुओं से मुलाकात कर आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

आयोजकों ने शहर के समस्त श्रद्धालुओं एवं सम्मानीय जनों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर पहुंचकर स्वामी जी का स्वागत करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

निवेदक – पुलक भट्टाचार्य