आज प्रातः ६ बजे पतंजलि नियमित योग कक्षा कंगोली के साधकों द्वारा ५ दिवसीय इंटीग्रेटेड योग शिविर का शुभारंभ बिभिन्न धार्मिक और आध्यात्मिक संस्थाओं के संतों और सनातनी बंधुओं के पावन उपस्थिति में माँ भारती के समक्ष दीपप्रज्जावलन कर किया गया।

जिसमे शिवानन्द आश्रम के स्वामी शिवदासानंद आनंद मार्ग संस्थासे स्वामी परिबोधानंद ,इस्कॉन से हरिवेणु जी चैतन्य संकीर्तन मण्डल से अनीता मिश्रा ,भक्तिधाम सेवा समिति से जी डी अग्रवाल ,दिव्य मानस मण्डल से राज ठाकुर , दलपत बचाओ समिति के डॉ प्रदीप पांडेय , आरएसएस से कृष्ण महतो व पूज्य प्रतिनिधि गण ने दीपप्रज्ज्वलन किया और पतंजलि परिवार को शुभेच्छा दिया।

ज्ञात हो कि पिछले वर्ष पंद्रह स्थानों में पंद्रह जगहों में विराट पतंजलि इंटीग्रेटेड योग शिविरों का आयोजन हिट बस्तर-फिट बस्तर के तर्ज़ पर किया गया था जिसने नगर के सभी प्रमुख समाज संघटन और ज़िला व पुलिस प्रशासन ने अपना नेतृत्व प्रदान किया। इस पंद्रह स्थानों में हजारो हज़ार लोगों ने स्वास्थ्य लाभ उटाया। पतंजलि नियमित योग कक्षा कंगोली की शुरुआत इसी पंद्रह स्थानों में से एक है जिसकी आज एक वर्ष अनवरत निरंतर नियमित योग सत्रों का संचालन चल रहा है, इसकी प्रथम वर्षगाँठ के रूप में ५ दिवसीय इंटीग्रेटेड योग शिविर का आयोजन कंगोली साधक भाई-बहनों द्वारा किया जा रहा है।
पतंजलि योग समिति जगदलपुर के तत्वावधान में नियमित योग कक्षा कंगोली द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर कल सोमवार को आरंभ हुआ. स्वास्थ्य सजगता के लिए आयोजित इस शिविर में योगाभ्यास के अलावा स्वास्थय गत विभिन्न जानकारियां पतंजलि के प्रदेश प्रभारी डा. मनोज पानीग्राही द्वारा दी गईं.

इस इंटीग्रेटेड योग शिविर में स्वस्थ जीवन की ओर दिनांक 16 फरवरी 2026 से शुरू होकर 20 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक शांति और शारीरिक स्फूर्ति का संचार करना है।
कार्यक्रम का विवरण:
* अवधि: 16 फरवरी (सोमवार) से 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार)
* समय: प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से 7:30 बजे तक प्रतिदिन चलेगा।
इस योग उत्सव में विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगाभ्यासों और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों से अवगत कराया जाएगा, जिसमें शामिल हैं: शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य: सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और तनाव मुक्ति हेतु विशेष ध्यान सत्र।
रोग निवारण: विभिन्न रोगों के अनुसार विशेष योगाभ्यास।
स्वास्थ्य परीक्षण: वजन जाँच, बीपी शुगर के साथ साथ सामान्य स्वास्थ्य जाँच और ग्रीवा (Cervical) जाँच की सुविधा। प्राकृतिक चिकित्सा: जलनेति, अक्षी तर्पण (आँखों की सफाई) और कर्णपूरण कपालभाति के विशेष सत्र।
आहार एवं पोषण: आयुर्वेद, स्वस्थ आहार पर चर्चा, औषधीय पेय एवं अंकुरित अनाज का वितरण किया जा रहा है।सभी सुविधाएँ समिति की ओर से निःशुल्क है। पतंजलि आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क शिविर में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने का आवाहन किया।
पतंजलि नियमित योगकक्षा कंगोली के सभी साधको को भारत स्वाभिमान के ज़िला प्रभारी जितेंद्र मिश्रा व रवींद्र हेमनानी ने आभार और बधाइयाँ प्रेसित की।पतंजलि नियमित योगकक्षा कंगोली के साधकों ने तन-मन- धन से पुरुषार्थ कर रहे हैं।
कक्षा की पहली वर्षगांठ पर आयोजित इस शिविर के लिए सभी सदस्य रोज नई नई तैयारियां की जा रही हैं. बृजलाल नागवानी, लक्ष्मी मंडल, मीना नेताम, संजीव विश्वास, निर्मल तिवारी, राजकुमारी, दीपि, सुमन सभी ने बडी मेहनत से इस कार्यक्रम को सफल बनाने का जिम्मा लिया है.
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
