जगदलपुर हमारा अपना, यहां का प्रत्येक निवासी हमारा परिवार,पूरी आत्मीयता से जनता का इलाज करना स्वास्थ्य विभाग की पहली प्राथमिकता –राजेश चौधरी
जगदलपुर । आज महारानी अस्पताल के शहीद गुंडाधुर सभागार में बस्तर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं पर”शहरी”स्वास्थ्य सुविधाओं पर उन्मुखीकरण कार्यशाला में बतौर अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष नगर निगम राजेश चौधरी सहित कांग्रेस पार्षदगण शामिल हुए
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष नगर निगम राजेश चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य सुविधाओं पर उन्मुखीकरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा जगदलपुर शहर हमारा अपना है और यहां का प्रत्येक निवासी हमारा परिवार है बिना किसी भेदभाव व बिना किसी दुर्व्यवहार के पूरी आत्मीयता के साथ स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं सुनिश्चित करना स्वास्थ्य विभाग की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए चाहे मरीज आयुषमान कार्ड धारक हो या न हो।
पूरी प्रतिबद्धता के साथ उस मरीज का इलाज करना विभाग का कर्तव्य है शहर की जनता ने हमें पूर्ण विश्वास के साथ जनप्रतिनिधि के रूप में चुना है और हमारी भी पूर्ण जवाबदारी है कि हम उन्हें हर संभव मदद का प्रयास और उनकी समस्याओं का निराकरण करें! शहर के महारानी अस्पताल में कई बार ये देखने को मिलता है कि जनता को अपने इलाज हेतु परेशानी का सामना करना पड़ता है
इन सभी समस्याओं व जनता के हित को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को अपने अधिकारी व कर्मचारी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने हेतु निर्देशित करना चाहिए और समय समय पर इसका पूर्ण निरीक्षण भी करना चाहिए ताकी अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर, नर्सेस व कर्मचारियों का जनता के बीच आपसी समन्वय बना रहे और जनता को कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े।





Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
