रायपुर। शहर की धार्मिक नगरी महादेवघाट स्थित श्री राधेय कृष्णा मंदिर में बस्तरिया क्षत्रिय यादव समाज की चिंतन-मनन बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के पूर्व अध्यक्ष श्री जगदीश चंद्र यादव ने की।
बैठक में नगराध्यक्ष श्री चैन सिंह यादव सहित वरिष्ठ सदस्य श्री गजेन्द्र यादव, श्री निलैद्रं यादव, श्री शिवबालक यादव, श्री अमिताभ यादव, श्री रोहित यादव, श्री जितू यादव, श्री भीमराज और श्री निर्मल यादव उपस्थित रहे।
समाज की दशा-दिशा पर हुई चर्चा
बैठक के दौरान समाज की वर्तमान स्थिति, संगठन को मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज के उत्थान के लिए शिक्षा, सामाजिक सहयोग और आपसी समन्वय को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
पूर्व अध्यक्ष श्री जगदीश चंद्र यादव ने अपने संबोधन में समाज की एकजुटता को समय की आवश्यकता बताते हुए सभी सदस्यों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।
बैठक का समापन समाजहित में सामूहिक प्रयास करने और भविष्य में नियमित रूप से इस प्रकार की बैठकों के आयोजन के संकल्प के साथ किया गया।


Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
