Skip to content

कापू मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा की तत्परता से बची एक बीमार महिला की जिंदगी !

धरमजयगढ़़। राजनीतिक जिम्मेदारियों के बीच मानवीय संवेदना जब कर्म का रूप लेती है, तब वह समाज के लिए प्रेरणा बन जाती है। धरमजयगढ़़ के कापू मंडल अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के कापू मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा ने ऐसा ही सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
बता दें,जानकारी के अनुसार, कापू मंडल भाजपा अध्यक्ष अध्यक्ष नीरज शर्मा अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्य से छुईपहाड़ गांव क्षेत्र के दौरे पर गए थे।

वापसी के दौरान रास्ते में उन्होंने देखा कि एक महिला गंभीर रूप से बीमार है और परिजन उसे पैदल ही अस्पताल ले जाने को मजबूर हैं। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी और महिला को त्वरित इलाज हेतु अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था कराई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष स्वयं सहयोग करते नजर आए।

वहीं समय पर मिली सहायता से महिला को आवश्यक उपचार मिल सका। इस मानवीय पहल से परिजनों ने राहत की सांस ली और आभार जताया। वहीं क्षेत्र में इस संवेदनशील कार्य की व्यापक सराहना की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि जब जनप्रतिनिधि राजनीति से ऊपर उठकर मानवता का धर्म निभाते हैं, तभी समाज में विश्वास और सकारात्मकता का संचार होता है। बहरहाल कापू मंडल में यह घटना करुणा और जिम्मेदारी की मिसाल बनकर सामने आई, जो कि चर्चा का विषय बन गया है।