Skip to content

छत्तीसगढ़ के सबसे युवा पार्षद लोकेश चौधरी द्वारा अपने वार्ड चंद्रशेखर आज़ाद वार्ड क्रमांक 41 में महाशिवरात्रि पर्व के पूर्व विशेष स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं का सराहनीय कार्य कराया गया



महाशिवरात्रि के पावन अवसर को ध्यान में रखते हुए वार्ड में स्थित तीन प्रमुख शिव मंदिर — शिव मंदिर लाल बाग शिव मंदिर सनसिटी एवं अटल आवास शिव मंदिर — के आसपास विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। मंदिर परिसरों एवं आसपास की गलियों में स्वच्छता सुनिश्चित की गई, साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी के टैंकर की व्यवस्था भी करवाई गई।

इसके अतिरिक्त हिंदू धर्म के इस भव्य आयोजन को सफल बनाने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण की गईं, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन एवं पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

वार्डवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए पार्षद श्री लोकेश चौधरी का आभार व्यक्त किया तथा आयोजन में पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

यह प्रयास न केवल स्वच्छता और सुचारू व्यवस्था का उदाहरण है, बल्कि यह दर्शाता है कि जनप्रतिनिधि यदि संकल्पित हों तो जनसेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश दिया जा सकता है।