Skip to content

नगर पालिका निगम जगदलपुर द्वारा वीर सावरकर भवन एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस तरण ताल( स्विमिंग पूल) की नीलामी हेतु निविदा आमंत्रित

जगदलपुर— नगर पालिका निगम जगदलपुर के स्वामित्व वाले वीर सावरकर भवन का संचालन एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस तरण ताल (स्विमिंग पूल) सह लॉन को मासिक किराए में संचालन हेतु की नीलामी हेतु बंद लिफाफा पद्धति से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। यह टेंडर प्रक्रिया महापौर संजय पांडे एवं सभापति राजस्व संग्राम सिंह राणा के निर्देश पर तथा आयुक्त प्रवीण वर्मा के मार्गदर्शन मे जारी की गई है
नीलामी हेतु कोरा निविदा प्रपत्र दिनांक 13 फरवरी 2026 से 10 मार्च 2026 तक कार्यालयीन समय में नगर पालिका निगम जगदलपुर के राजस्व शाखा कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।

मोहरबंद निविदाएं केवल स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से दिनांक 13 मार्च 2026 को अपरान्ह 4:00 बजे तक आमंत्रित की जाएंगी। प्राप्त निविदाओं को उसी दिन शाम 05:00 बजे उपस्थित निविदादाताओं एवं उनके अधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष खोला जाएगा।

राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि वीर सावरकर भवन का संचालन सरकारी ऑफसेट दर 18 लाख प्रतिवर्ष,धरोहर राशि 01लाख 80 हजार, संचालन की अवधि 5 वर्ष एवं निविदा फार्म की कीमत 5000 रखी गई है।

उसी प्रकार नेताजी सुभाष चंद्र बोस तरण ताल (स्विमिंग पूल) सह लॉन को मासिक किराया मे संचालन हेतु सरकारी ऑफसेट दर 75 हजार मासिक किराया, धरोहर राशि 05 लाख, संचालन की अवधि 05 वर्ष एवं निविदा फार्म की  कीमत 5000 रखी गई है। नीलामी से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालयीन समय में राजस्व शाखा से तथा नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।