Skip to content

पेंटर जन कल्याण समिति जगदलपुर की चुनावी बैठक संपन्न

जगदलपुर। पेंटर जन कल्याण समिति, जगदलपुर सोसायटी द्वारा 13 फरवरी 2026 को छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी भवन, कलेक्टर रोड, जगदलपुर में चुनाव संबंधी बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से श्री दीपक गुप्ता (प्रतापदेव वार्ड, जगदलपुर) को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।

उपस्थित सदस्यों ने एकमत से निम्न पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया—

  • अध्यक्ष: रोहित नेताम (ग्राम हल्बा कचोरा, वार्ड क्रमांक 4, जगदलपुर)
  • सचिव: मोहन कश्यप (कुम्हारपारा, सुधा गली, बीएसएनएल कॉलोनी, जगदलपुर)
  • संरक्षक: तुला राम बघेल (रवीन्द्र नाथ टैगोर वार्ड क्रमांक 12, नयामुंडा, कबीर चौक, जगदलपुर)
  • कोषाध्यक्ष: धर्म सिंह (मेटगुड़ा, जवाहर नगर वार्ड क्रमांक 25, मायागली, जगदलपुर)

बैठक में किसी अन्य सदस्य द्वारा किसी भी पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत नहीं की गई, जिसके चलते सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।