विगत दिनों पतंजलि लिमिटेड हरिद्वार के वाइस प्रेसिडेंट अमित झँवर जी का प्रथम प्रवास छत्तीसगढ़ में हुआ उनके साथ छत्तीसगढ़ क्षेत्रिय प्रबंधक पतंजलि फ़ूड लिमिटेड के उत्सव अग्रवाल सहित पतंजलि छत्तीसगढ़ के सभी महावितरक और सेल्स टीम होटल बेबीलोन रायपुर के बैठक में उपस्थित रही,वर्तमान में पतंजलि कई कंपनियों को पछाड़ कर नगरों के प्रत्येक आउटलेट तक पहुँच चुकी है।
पतंजलि के वाइस प्रेसिडेंट अमित जी ने बताया कि हमारी अगली रननीति छत्तीसगढ़ के बीस हज़ार गाँवों तक पहुँचाना है। जिसके लिये इस सदी की सबसे बड़ी योग और स्वदेशी क्रांति के प्रणेता परम् पूज्य योगऋषि स्वामी रामदेव व श्रद्धेय आचार्य बालाकृष्ण जी ने विशेष रूप से योग आयुर्वेद और स्वदेशी को जन-जन तक पहुँचाने का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ की टीम को दिया और रणनीति के तहत प्रत्येक नगर-गाँवों तक पहुँचाने का संकल्प दुहराया।
इस प्रतिनिधि मंडल में पतंजलि योग समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज पानीग्राही उपस्थित रहे और छत्तीसगढ़ के सभी स्थानों तक शीघ्रातिशीघ्र पतंजलि के स्वदेशी उत्पाद को पहुँचाने का पूरी टीम के साथ संकल्प लिया ।यह अभियान मिशन मोड में सभी क्षेत्रों में चलाया जायेगा जिसकी कमान क्षेत्रीय प्रबंधक उत्सव अग्रवाल के नेतृत्व में होगा और डे टू डे की प्रगति को मुख्यालय तक सीधे पहुँचायेंगे।
यह बैठक में बिशेष रूप से महावितरक रायपुर जोन अनंत अग्रवाल,महावितरक बिलासपुर और बस्तर जोन सहित ज़ोनल मैनेजर नवीन वैद्य,एरिया सेल्स मैनेजर नितेन्द्र तुरकर, एरिया सेल्स मैनेजर देवर्द्धन पवार उपस्थित रहे।बैठक के अंत में ज़ोनल मैनेजर नवीन वैध ने सभी का आभार करते हुये इस बैठक को पतंजलि सेल्स में नई जोश और उत्साह वर्धक बताते हुए शीघ टारगेट को प्राप्त करने वाला बताया।



Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
