Skip to content

फाइलेरिया रोधी (हाथी पांव)दवा का सामूहिक रूप से सेवन

घरघोड़ा । छत्तीसगढ़ शासन रायपुर के आदेशानुसार एवं शाहिद कुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ राष्ट्रीय इकाई प्रकोष्ठ से डॉ. रविंद्र कौर कार्यक्रम समन्वयक रासेयो,भोज राम पटेल जिला संगठक रासेयो के निर्देशन,अरुण कुमार पंडा अध्यक्ष महाविद्यालय शासी निकाय समिति के संरक्षण में तथा संस्था के प्राचार्य डॉ.जगदीश तिर्की , एस एल साहू कार्यक्रम अधिकारी रासेयो के मार्गदर्शन एवं रेड क्रॉस प्रभारी अजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आज दिनांक 12.2.2026 को डॉ भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा में कैंप लगाकर फाइलेरिया रोधी दवा (हाथी पांव )का सामूहिक रूप से सेवन किया गया, रेड क्रॉस प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की शासन के मनसा अनुसार 2030 तक भारत को फाइलेरिया से मुक्त राष्ट्र बनाने का लक्ष्य है।

इस कारण प्रतिवर्ष हमें फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराया जाता है ताकि लक्ष्य की प्राप्ति हो सके और फाइलेरिया मुक्त राष्ट्र बने ।हमें निश्चित रूप से दवा का सेवन करना चाहिए फाइलेरिया (हाथी पांव) एक गंभीर ला इलाज बीमारी है जो कि संक्रमित कुलेक्स मादा मच्छर के काटने से फैलता है, यह एक प्रकार का परजीवी रोग है जिसका लक्षण त्वचा का मोटा होना,पैर का सामान्य से मोटा होना (हाथी के पांव )जैसा या फुला पैर दिखाई देता है ।

सतर्कता ही सुरक्षा है हमे आस पास  को स्वच्छ रखना , नाली में पानी जमा न होने देना, मच्छड दानी का प्रयोग करने तथा दवा को समय पर सेवन करने के लिए प्रेरित किए।  सरकार द्वारा हमें यह दावा मुक्त दी जाती है, इसके सेवन से किसी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता सभी छात्र-छात्राएं निर्भीक होकर इस सेवन किए। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी स्टाफ एवं कुल 95 छात्राओं द्वारा दवा का सेवन सामूहिक रूप से किया गया।