जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गांजा बिक्री करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 26 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 10,000 रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। प्राप्त सूचना के अनुसार, दो व्यक्ति गौरव वाटिका संगम रोड के पास लाल-पीले झोले में गांजा लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे।
अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक अमित देवांगन के पर्यवेक्षण तथा कार्यवाहक थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की गई। संदेह के आधार पर पकड़े गए दोनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर झोले से गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी
1. अनिल कुमार बघेल (30 वर्ष), पिता मिट्ठू राम बघेल, निवासी पनारापारा, जगदलपुर
2. उदय नेताम उर्फ रिंकू (19 वर्ष), पिता बसंत नेताम, निवासी तेतरकूटी, जगदलपुर
पूछताछ के दौरान आरोपी गांजा रखने का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद दोनों को NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी
प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमित चंद्रा
निरीक्षक शिवानंद सिंह
उपनिरीक्षक अरुण मरकाम
सहायक उपनिरीक्षक लंबोदर कश्यप
बस्तर फाइटर आरक्षक: रिंकू नेताम, अनिल बघेल, आदित्य सिंह, उमापति बघेल, विजय जेना
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
