Skip to content

कसया में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ उभर रहा अल शिफा लाइफ केयर हॉस्पिटल

अनुभवी सर्जन डॉ. अब्दुस समद की देखरेख में किफायती और सुरक्षित इलाज की सुविधा

ब्यूरो चीफ सरफराज अली

कसया, कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के कसया नगर क्षेत्र में स्थित अल शिफा लाइफ केयर हॉस्पिटल इन दिनों क्षेत्रवासियों के बीच एक भरोसेमंद स्वास्थ्य केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। आधुनिक चिकित्सा संसाधनों, अत्याधुनिक उपकरणों और अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में यहां मरीजों को सुरक्षित, बेहतर और किफायती उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।

अस्पताल की प्रमुख विशेषता यह है कि वरिष्ठ सर्जन डॉ. अब्दुस समद (एम.एस.) प्रतिदिन ओपीडी में उपस्थित रहकर स्वयं मरीजों की जांच करते हैं। जटिल सर्जरी मामलों में वे व्यक्तिगत रूप से परामर्श देकर उपचार की दिशा तय करते हैं। अस्पताल में पथरी ऑपरेशन, बच्चेदानी (यूटेरस) से जुड़ी सर्जरी, महिलाओं की जटिल शल्य प्रक्रियाएं, लीवर सर्जरी सहित सामान्य एवं क्रिटिकल सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। आधुनिक ऑपरेशन थियेटर और आवश्यक उपकरणों के माध्यम से सुरक्षित एवं सफल सर्जरी सुनिश्चित की जाती है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यहां अनुभवी डॉक्टरों की टीम, प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ एवं दक्ष टेक्नीशियन तैनात हैं, जो मरीजों की सेवा में समर्पित भाव से कार्य करते हैं। मरीजों की सुविधा के लिए अलग-अलग काउंटरों की व्यवस्था की गई है, जिससे अनावश्यक भीड़ और असुविधा से बचा जा सके।

इस संबंध में वरिष्ठ सर्जन डॉ. अब्दुस समद ने बताया, “हमारा उद्देश्य कसया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़े शहरों जैसी चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। मरीजों को सही परामर्श, सुरक्षित सर्जरी और मानवीय व्यवहार देना हमारी प्राथमिकता है। हम कम खर्च में बेहतर इलाज देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि आर्थिक कारणों से कोई भी मरीज उपचार से वंचित न रहे।”
मरीजों के प्रति विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार और किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण इलाज की पहल के चलते अल शिफा लाइफ केयर हॉस्पिटल कसया एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विकल्प बनता जा रहा है।