महासमुंद। जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर 132 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत 66 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने यह ताबड़तोड़ कार्रवाई सिंघोड़ा, कोमाखान और बागबाहरा थाना क्षेत्रों में तीन अलग-अलग मामलों में की। कार्रवाई के दौरान एक महिला तस्कर सहित 11 अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
6 लग्जरी कारें जब्त, कीमत करीब 55 लाख
तस्करी में प्रयुक्त 6 लग्जरी कारों को भी पुलिस ने जब्त किया है, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है।
6 घंटे में एंड-टू-एंड ऑपरेशन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क को महज 6 घंटे के भीतर एंड-टू-एंड ऑपरेशन के जरिए पकड़ा गया। इस अभियान में रायपुर, राजनांदगांव और भंडारा पुलिस के साथ-साथ साइबर डेटा एनालिटिक्स टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि मामले में कुछ आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश लगातार जारी है। पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
