Skip to content

शीतलावड में तीन दिवसीय बुढ़ा देव बूढ़ी माई महोत्सव

प्रति वर्ष की भाती इस वर्ष भी आदिवासी ध्रुव गोंड समाज के द्वारा तीन दिवसीय बुढ़ा देव महोत्सव का आयोजन का कार्यक्रम किया जाना प्रस्तावित है जिसमें प्रथम दिन मेहमानो के आगमन स्वागत दूसरे दिन बुढ़ा देव की पुजा अराधना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामाजिक बैठक जिसमें वर्ष भर किए गए

कार्यों पर चर्चा किया जाएगा एवं तीसरे दिन मेहमानो की विदाई के साथ ही तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न होगा जगदलपुर मुड़ा क्षेत्र में ध्रुव समाज के संरक्षक श्री एस एस चंद्रवंशी जिला अध्यक्ष श्री शंभूनाथ ध्रुव संभागीय सचिव श्री लिलेश्वर ध्रुव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने सभी मुड़ा क्षेत्रों में बैठक का आयोजन किया जा रहा है,

सभी मुड़ा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में सीतलावंड बुढ़ा देव मन्दिर में अपनी उपस्थिति देने कहा गया है बैठक उपस्थित जगदलपुर मुड़ा क्षेत्र से श्री अशोक मांडवी जिला उपाध्यक्ष श्री विक्रम चंद्रवंशी कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश ध्रुव भगत ध्रुव हेमंत ध्रुव समाज प्रवक्ता राधेश्याम ध्रुव उप मुड़ा दार महिला प्रभाग सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे ।