ट्रैक्टर और ईको कार में स्टंट कर रहे 6 अवयस्क सहित कुल 8 लोगों को पकड़ा
बलौदाबाजार-भाटापारा। दिनांक 06.02.2026 को वायरल वीडियो और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में यह सूचना मिली कि ग्राम छेछर स्थित स्कूल के शाला विदाई समारोह के दौरान कुछ छात्रों द्वारा ट्रैक्टर और ईको कार में खतरनाक स्टंट किया जा रहा था। इस दौरान कई अवयस्क छात्र भी शामिल थे।
सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने थाना प्रभारी कसडोल को आवश्यक अनावेदकों पर कार्यवाही का निर्देश दिया।
पुलिस की कार्रवाई
दिनांक 07.02.2026 को थाना कसडोल पुलिस ने वायरल वीडियो और मीडिया रिपोर्ट के आधार पर 2 वाहन चालक और 6 अवयस्क बालक सहित कुल 8 लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ा।
पूछताछ में सभी अनावेदकों ने खतरनाक स्टंट करना स्वीकार किया।
इस दौरान 01 ट्रैक्टर और 01 ईको कार को जप्त किया गया।
ग्राम छेछर के सरपंच और पंचों की उपस्थिति में सभी 6 अवयस्क बालकों के परिजनों को बुलाकर कड़ी फटकार और चेतावनी दी गई।
वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
अमरनाथ पटेल, 35 साल, ग्राम छेछर
आदित्य कुमार कश्यप, 19 साल, भदरा
दोनों वाहन चालकों के विरुद्ध लापरवाहीपूर्वक और खतरनाक वाहन चलाने के आरोप में कुल 2 अपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत भी कार्रवाई की गई।
पुलिस की अपील
जिला पुलिस ने युवा वर्ग से अपील की है कि इस तरह के अवैध या खतरनाक स्टंट से बचें। ऐसे कृत्य खुद और परिजनों के लिए खतरनाक हो सकते हैं। साथ ही, अवयस्कों के परिजन अपने बच्चों पर नजर रखें और उन्हें अच्छे-बुरे की जानकारी दें, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित और समाज में विशिष्ट बने।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
