Skip to content

रायपुर के भनपुरी में डामर फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी


रायपुर । राजधानी रायपुर के भनपुरी क्षेत्र में शनिवार को एक डामर (अस्फाल्ट) फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठते ही आसपास का क्षेत्र हड़कंप मच गया और लोग घबराए।

दमकल विभाग ने घटनास्थल पर किया काबू

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। दमकल कर्मी आग को फैलने से रोकने और उसे नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अधिकारियों ने कहा है कि जांच के बाद ही आग लगने की सही वजह सामने आएगी।