पत्थलगांव। ग्राम बटूरा बहार हर्रापारा में आज सुबह खेत में लगे बबूल के पेड़ से झूलती हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। प्राप्त जानकारी अनुसार चिकटापारा स्थित खेत में देवसिंग नेताम पिता मुनेश्वर के रूप में लाश कि पहचान कि गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देवसिंग नेताम पिता मुनेश्वर सुबह ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने गया था बताये अनुसार मृतक एक राउंड जुताई करने के बाद वे मेड पर पहुंच कर बैठा हुआ था।
कुछ देर बाद जब परिजन खेत आये और देखे तो परिजनों के होस उड़ गए देखा कि देवसिंग कि लाश पेड़ में टंगी हुई थी। परिजनों ने घटना कि सुचना पुलिस को दी ।
सूचना पर पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला हत्या का है या आत्महत्या का पुलिस कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस के बताये अनुसार प्रथम दृस्टिया पूरा मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जाँच विवेचना में जुट गई
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
