रायगढ़ । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) रायगढ़ द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर घरेलू उपभोक्ताओं में जिम्मेदारी और जागरूकता का उदाहरण प्रस्तुत करने वाली डॉ. मनीषा त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम 4 फरवरी 2026 को उत्सव मैरिज गार्डन, बोईरदादर रायगढ़ में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में शहर के प्रथम नागरिक महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, पूर्व पार्षद कौशलेश मिश्रा, क्षेत्रीय पार्षद महेश शुक्ला तथा विद्युत विभाग के अधिकारी प्रमुख गुंजन शर्मा की गरिमामय उपस्थिति रही।
राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित एवं शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ की प्रधान पाठक डॉ. मनीषा त्रिपाठी को पिछले दो वर्षों से बिना किसी बकाया के नियमित विद्युत देयक भुगतान करने के लिए सजग घरेलू उपभोक्ता के रूप में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। CSPDCL द्वारा उनके इस अनुकरणीय प्रयास को अन्य उपभोक्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कहा कि समय पर बिजली बिल भुगतान न केवल विभागीय व्यवस्था को सुदृढ़ करता है, बल्कि जिम्मेदार नागरिक होने का भी परिचायक है। डॉ. त्रिपाठी का यह योगदान समाज में जागरूकता फैलाने वाला है।

Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
