नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा की उपस्थिति में ‘मन की बात’ पश्चिम मंडल के संयोजक और सह संयोजक क्रमशः अविनाश सिंह गौतम एवं सह संयोजक बनाए गए ।
जगदलपुर:- ३ फरवरी २०२६ भारतीय जनता पार्टी पश्चिम नगर मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यह बैठक आगामी संगठनात्मक एवं राजनीतिक कार्य योजनाओं को लेकर आयोजित की गई, जिसमें नगर के सभी शक्ति केंद्रों के प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक एवं सह संयोजक उपस्थित रहे।
बैठक नगर अध्यक्ष पश्चिम मंडल प्रकाश झा जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर पश्चिम नगर मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। नगर अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एकता बनाए रखते हुए पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
