रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर ने 10वीं और 12वीं परीक्षाओं से पहले छात्रों के लिए विशेष हेल्पलाइन की घोषणा की है।
यह हेल्पलाइन 05 फरवरी 2026 से संचालित होगी और छात्र, अभिभावक व शिक्षक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक टोल-फ्री नंबर 18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधान करवा सकते हैं।
पहले चरण में 05 फरवरी से 18 फरवरी तक अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और अन्य विषयों के विशेषज्ञ प्रश्नों का समाधान देंगे। साथ ही छात्रों के परीक्षा-भय और तनाव को कम करने हेतु मनोवैज्ञानिक और काउंसलर भी उपलब्ध रहेंगे।
दूसरे चरण में 19 फरवरी से 17 मार्च तक विषय विशेषज्ञ और मण्डल अधिकारी परीक्षा-संबंधी समस्याओं का निस्तारण करेंगे।
बता दें कि CG बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 21 फरवरी से 13 मार्च तक और 12वीं परीक्षा 2026 20 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। दोनों परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होंगी।
Related Articles

बजट 2026 बस्तर के मूलभूत हितों के खिलाफ — आम आदमी पार्टी ने सरकार की नीति को किया खारिज
Feb 4, 2026
ग्राम कटगी में चलते वाहनों में स्टंट कर, उपद्रव करने वाले कुल 10 अनावेदकों पर की गई कार्यवाही
Feb 3, 2026
