37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन समारोह पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर, लालबाग जगदलपुर में आयोजित किया गया। पूरे जनवरी माह तक चले सड़क सुरक्षा अभियान के समापन अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, महापौर संजय पांडे, बस्तर संभाग कमिश्नर डोमन सिंह, बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, पत्रकार संघ अध्यक्ष मनीष गुप्ता, अपर कलेक्टर सी.पी. बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्जुन कुमार कुर्रे, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी दुलीचंद बंजारे सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
समारोह के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन, सड़क सुरक्षा मितान, यातायात जागरूकता अभियान में योगदान देने वाले अधिकारी-कर्मचारी, वाहन चालक, आम नागरिकों तथा रक्तदाताओं सहित लगभग 150 लोगों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और निःशुल्क हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने यातायात जागरूकता पर आधारित सांस्कृतिक एवं संगीत प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।
बाइट –1.सुंदरराज पी (आईजी, बस्तर रेंज)
2.श्रीनिवास राव मद्दी (अध्यक्ष,छत्तीसगढ़ वेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड)
Related Articles

बजट 2026 बस्तर के मूलभूत हितों के खिलाफ — आम आदमी पार्टी ने सरकार की नीति को किया खारिज
Feb 4, 2026
ग्राम कटगी में चलते वाहनों में स्टंट कर, उपद्रव करने वाले कुल 10 अनावेदकों पर की गई कार्यवाही
Feb 3, 2026
