Skip to content


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर की सुरक्षा और विकास कार्यों की समीक्षा


रायगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने आज मां दंतेश्वरी मंदिर में पहुंच कर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।



मंदिर की सुरक्षा और विकास कार्यों पर फोकस

किरण देव ने बताया कि मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से सभी बेहतर कार्य हो रहे हैं। उन्होंने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने हेतु पुलिस अधीक्षक से चर्चा की। साथ ही मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों के संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिसका कार्य जल्द प्रारंभ होगा।



कार्यक्रम में उपस्थित लोग

इस दौरान जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, निर्मल पानी ग्राही, योगेंद्र पांडे, शशि रथ, राजीव नारंग, नरेन्द्र पानी ग्राही सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।