Skip to content

PM श्री सागेस लोहंडीगुड़ा में वार्षिक उत्सव धूमधाम से हुआ संपन्न.!

लोहंडीगुड़ा । चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल जी ने कहा कि।
PM श्री सागेस लोहंडीगुड़ा विद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री विनायक गोयल रहे। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्री लच्छूराम कश्यप, SMDC अध्यक्ष श्री बसंत कश्यप, मंडल अध्यक्ष श्री मंगतूराम कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष श्री नरेश  खापर्डे भाजपा मंडल महामंत्री सावेंद्र सेठिया, बाबुल नाग, जालन्धर कश्यप, विजय गुप्ता,धनसिंन ठाकुर, BEO श्रीमती शालिनी तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक खापर्डे द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात प्राचार्य द्वारा विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें शैक्षणिक उपलब्धियों, सहशैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यालय की प्रगति का विस्तृत विवरण दिया गया। उन्होंने इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को उनके निष्ठावान एवं समर्पित प्रयासों के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम भव्य रूप ले सका।

इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों (लिटिल चैंप्स) द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य एवं गीत ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और भरपूर तालियाँ बटोरीं।

मुख्य अतिथि विधायक श्री विनायक गोयल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यालय के विकास हेतु विद्यालय के मुख्य द्वार के सौंदर्यीकरण के लिए ₹3,00,000 (तीन लाख रुपये) की घोषणा की, जिससे विद्यालय परिवार में हर्ष का वातावरण बना।

कार्यक्रम के अंत में उपप्राचार्य श्रीमती जयंती पिल्लै द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने मुख्य अतिथि, समस्त विशिष्ट अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह वार्षिक उत्सव विद्यालय परिवार के लिए एक स्मरणीय एवं प्रेरणादायी अवसर सिद्ध हुआ।