Skip to content

नशीले इंजेक्शन के विक्रेता नरेश गुप्ता को आबकारी उड़नदस्ता टीम ने  नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जेल

सरगुजा । आज संभागीय आबकारी उड़नदस्ता कार्यालय में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की घुटरापारा निवासी नरेश गुप्ता अपने घर से नशीला इंजेक्शन बेच रहा है मुखबिर सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने घुटरापारा में नरेश गुप्ता के घर दबिश दी, घर पहुंचते ही नरेश गुप्ता भागने का प्रयास किया परंतु उसे पकड़ लिया गया। 

उसके द्वारा पकड़े गए एक झोले से 10 नग REXOGESIC  INJECTION तथा 10 नग AVIL INJECTION  बरामद हुआ, आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 C के तहत गिरफ्तार कर आज  माननीय विशेष न्यायालय अंबिकापुर में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आज का केस एक अलग केस हैं जो यह बताता है कि कैसे एक इंजेक्शन लगाने वाला व्यक्ति इंजेक्शन का विक्रेता बन जा रहा है।आरोपी ने स्वयं बताया कि वह 10 नशीला इंजेक्शन खरीदता है उसमें से वह तीन-चार इंजेक्शन खुद लगाता है और बाकी के सात इंजेक्शन को बेचकर जो पैसा आता है उससे फिर इंजेक्शन खरीदता है ताकि वह इंजेक्शन खुद भी लगा सके।

आज की युवा पीढ़ी इसी दलदल में फसती जा रही है लोग पहले लगाना शुरू कर रहे हैं उसके बाद पैसे की किल्लत होने पर बेचना शुरू कर दे रहे हैं या चोरी लूटपाट शुरू कर दे रहे हैं। 

उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई। उक्त कार्रवाई में मुख्य आरक्षक कुमारु राम, नगर सैनिक गणेश पांडे,रणविजय सिंह, महिला सैनिक राजकुमारी सिंह एवं नीरज चौहान की सराहनीय भूमिका रही।