शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपुंजी में दिनांक 22 एवं 23 जनवरी के शाला वार्षिक उत्सव का आयोजन एवम् 77 वें गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया समापन ।
जिसमें खेलकूद बौद्धिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया । खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ SMDC के सांसद प्रतिनिधि सदस्य श्री सूरज नाग जी के द्वारा किया गया । बच्चों को चार हाउस में बांटा गया एवं उनके बीच स्पर्धा करवाई गई। जिसमें प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किए।

गणतंत्र दिवस पर प्रभात फेरी के पश्चात् ध्वजारोहण आमंत्रित अतिथि द्वारा किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात् विद्यार्थियों द्वारा बहुत ही खूबसूरत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।जिसमें भाषण,देशभक्ति एवं बस्तर सहित अलग अलग प्रदेशों के नृत्यों का सुंदर वेशभूषा के साथ प्रदर्शन किया गया। मुख्य अतिथि कु हेमेश्वरी नाग , अध्यक्षता श्री तुलसीराम देवांगन SMDC अध्यक्ष ने की, विशेष अतिथि सरपंच श्रीमती गायत्री नाग, उपसरपंच एवं समस्त पंच उपस्थित थे ।

सभी ने गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दीं, और विद्यार्थियों की प्रतिभाओं की सराहना की। सभी प्रतियोगिताओं के विजयी विद्यार्थियों को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर पुरुस्कृत किया गया। प्राचार्य डॉ.पूर्णिमा सरोज जी के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया । विद्यालय के समस्त शिक्षक कुसुम हिरवानी, गजेंद्र ध्रुवे,बेनिशिव,मंजू मंडावी, पूर्णिमा मिश्रा,पोर्ते,दीपक,वारे एवं समस्त स्टाफ, पालक गण एवम् विद्यार्थी उपस्थित थे।

अंत में पुरस्कार वितरण एवम् मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का गरिमामय समापन किया गया। संचालन बेनिशिव तथा आभार प्रदर्शन गजेन्द्र ध्रुवे ने किया।
प्राचार्य
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपुंजी
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
