26 जनवरी 2026 241 बस्तरिया बटालियन, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कमाण्डेन्ट श्री हरविंदर सिंह द्वारा क्वार्टर गार्ड पर सलामी लेकर की गई। इस अवसर पर उन्होंने देश की आन-बान-शान की रक्षा में शहीद रणबांकुरों के बलिदान को नमन करते हुए जवानों को “देश प्रथम” की भावना को आत्मसात करने का संकल्प दिलाया।
समारोह के दौरान पिछले वर्ष विभिन्न पदकों से अलंकृत किए गए मरणोपरांत एवं सेवारत अधिकारियों व कार्मिकों के नामों का वाचन किया गया, जिससे जवानों को कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण से प्रेरणा मिली। इसके पश्चात कमाण्डेन्ट की ओर से जवानों को मिठाइयों का वितरण किया गया।
संध्या काल में अंतर-समवाय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। साथ ही जवानों के लिए सैनिक भोजनालयों में बड़े खाने का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी श्री संजय कुमार, उप कमाण्डेन्ट श्री निरंजन कुमार निराला, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. बृजेश कुमार, सहायक कमाण्डेन्ट श्री प्रमोद कुमार सिंह, सहायक कमाण्डेन्ट श्री विनोद कुमार शर्मा सहित अधिनस्थ अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे।


Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
