रायगढ़ :- डायमंड युवा शारदा समिति बुलॉकी द्वारा बसंत पंचमी के अवसर पर 26 जनवरी की रात्रि डांस एंव रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमे मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत कँवरिहा के सरपंच रजनी विकास सिदार एंव पंचगण, मोंगरा डोलेश्वर नायक,ललिता हीरालाल,रुक्मणि निकराम, सरिता बीरु सिदार एंव हेतराम, नरेश, खगपति, छत्तर, यादराम पटेल अन्य की गरिमामयी उपस्थित रही,आयोजक डायमंड युवा समिति के अध्यक्ष श्री सोहन लाल सिदार ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया, उपस्थित अतिथियों ने पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया जिसमे प्रदेश के कई जिलो से प्रतिभागी शामिल हुए
रंगोली प्रतियोगिता एंव पारम्परिक बच्चों का खेल भी हुआ :- गांव की बेटीयों ने रंगोली प्रतियोगिता मे बढ़ चढ़कर भाग लिया सभी ने रंगोली के माध्यम से देश भक्ति थीम से लेकर, पर्यावरण, शिक्षा से सन्देश जुड़े रंगोली बनायीं, प्रथम कु.अंशु नायक, द्वितीय सीमा सिदार तृतीय रिंकी, चतुर्थ -ऋतू यादव,पंचम कु. वर्षा सिदार विजेता रही l विजेताओं को मोमेंटो एंव गिफ्ट से सम्मानित किया गया एंव पारम्परिक खेल हांडी फोड़ मे प्रथम हेमा यादव, सायकल रेस मे पूरब सिदार, तो भजिया दौड़ मे वेदिका, प्रियांशु ने जीत हासिल की, कुर्सी दौड़ मे झलक, एंव डिम्पी महंत विजेता रही डायमंड समिति द्वारा एंव उपस्थित अतिथियों के द्वारा पुरुकृत किया गया
डांसरो ने देश भक्ति गीतों मे अधिक प्रस्तुति दी कार्यक्रम 26 जनवरी गणतंत्र दिवस होने के कारण डांसरो ने देशभक्ति गीतो मे ज़्यदा प्रस्तुति दि, मंच का संचालन सहदेव सिदार एंव देवेंद्र पटेल द्वारा किया गया, डांस प्रतियोगिता ईनाम विजेताओं मे सामूहिक मे प्रथम ईनाम -प्रतिमा डांस ग्रुप -दुर्ग भिलाई, द्वितीय हमर छत्तीसगढ़ के धरोहर (कोरबा ),तृतीय -जय माँ बम्लेश्वरी ग्रुप -कांटाहरदी,चतुर्थ- वन स्टेप ग्रुप – झारसुगड़ा, पंचम- संवाडिया ग्रुप -बसना l एकल युगल मे प्रथम पुरस्कार -मानसी वर्षा -रायगढ़,द्वितीय-,
राजा हिंदुस्तानी -रायपुर, तृतीय-मया के बंधना जैजैपुर, चतुर्थ-मासूका-अंबिकापुर, पंचम -दीपारानी -कोरबा,कार्यक्रम का आयोजन डायमंड समिति बुलॉकी द्वारा हर वर्ष बसंत पंचमी के अवसर पर माता सरस्वती की मूर्ति स्थापना के साथ डांस, रंगोली, एंव मनोरंजन खेलो का आयोजन कराता है जिसमे समस्त बुलॉकी ग्रामवासीयों का विशेष सहयोग रहता है l

Related Articles

कैबिनेट के बड़े फैसले: 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, SOG को 44 नए पद, पायलट ट्रेनिंग संस्थान और क्लाउड फर्स्ट नीति को मंजूरी
Feb 4, 2026
जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद — तीन दिनों में 74 गौ वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
