Skip to content

जशपुर जिले को मिला नया पुलिस कप्तान,


डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने संभाला पदभार

जशपुरनगर । छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय, महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर द्वारा दिनांक 22 जनवरी 2026 को जारी भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश के परिपालन में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह (IPS) ने दिनांक 25 जनवरी 2026 को जशपुर जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया।

डॉ. लाल उमेद सिंह जशपुर जिले के 22वें पुलिस अधीक्षक बनाए गए हैं। पदभार ग्रहण के दौरान उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं जनसामान्य से पुलिस के बेहतर समन्वय को प्राथमिकता देने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि डॉ. लाल उमेद सिंह 2011 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे रायपुर जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं, जहां उनके कार्यकाल को अनुशासन एवं प्रभावी पुलिसिंग के लिए जाना गया।

नवपदस्थ पुलिस कप्तान के पदभार ग्रहण से जशपुर जिले में पुलिस प्रशासन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।