जिला बस्तर में 77वाँ गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, गौरव और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक बस्तर श्री शलभ सिन्हा द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसके पश्चात सशस्त्र गार्ड द्वारा उन्हें सलामी दी गई। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया गया।
इस पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सिन्हा ने देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को स्मरण किया तथा जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संविधान के मूल्यों पर चलने और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा करने का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे पूरे परिसर में देशभक्ति की भावना देखने को मिली।



Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
