उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सोमवार को गणतंत्र दिवस पर बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने सम्बोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गणतंत्र दिवस समारोह में जिला पुलिस बल, केंद्रीय अर्धसैनिक बल, नगर सेना, एनसीसी आदि की 14 टुकड़ियों के द्वारा सलामी दी गई। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
इस अवसर पर हर्ष और उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। बस्तर जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई और विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रित झांकियों का प्रदर्शन किया गया।परेड में जिला पुलिस सशस्त्र बल ने प्रथम स्थान और झांकी में होमगार्ड ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । इसी तरह विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भी पुरस्कार प्रदान किया गया।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि आज हमने अपना 77 वाँ गणतंत्र दिवस मनाया है ,पूरा देश देशभक्ति के उल्लास से झूम रहा है और बस्तर भी खुशी से झूम रहा है । बस्तर में चहुं ओर तिरंगा शान से लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि यह गणतंत्र दिवस बस्तर के फिर से खुशखबरी लेकर आया है । जब बस्तर की बुधरी ताती और गोडबोले दंपति को पद्मश्री पुरस्कार मिला है। लगातार तीसरे साल बस्तर को पद्मश्री पुरस्कार मिला है।
उपमुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिन्होंने भी सेवा कार्य किया है उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार बस्तर में अधोसंरचना विकास के कार्य कर रही है ,और सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों से अंतिम दौर की लड़ाई लड़ रहे हैं , निश्चित रूप से 31 मार्च 2026 तक बस्तर नक्सल मुक्त हो जाएगा और बस्तर में खुशहाली5 आयेगी।
बाइट-अरुण साव,उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन।
Related Articles

कैबिनेट के बड़े फैसले: 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, SOG को 44 नए पद, पायलट ट्रेनिंग संस्थान और क्लाउड फर्स्ट नीति को मंजूरी
Feb 4, 2026
जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद — तीन दिनों में 74 गौ वंश तस्करों के चंगुल से मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
