जगदलपुर 26 जनवरी 2026/ कमिश्नर श्री डोमन सिंह ने गणतंत्र दिवस केे अवसर पर संभागायुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस दौरान कमिश्नर बस्तर ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और जनता के हित में समर्पित होकर दायित्व निर्वहन करने का आव्हान किया। इस मौके पर संभाग के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन करने वाले 17 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रमाण पत्र एवं शाॅल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया,

जिसके तहत उप संचालक जनसम्पर्क श्री कमल कुमार बघेल, उप संचालक मत्स्य पालन श्री मोहन राणा, जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डाॅ. केके ध्रुव, उप अभियंता श्री प्रशांत वर्मा एवं सुश्री रोशनी मरकाम, सहायक मानचित्रकार श्रीमती नीलू कर्ण, सहायक अधीक्षक श्री तरूण अड़पवाड़, सहायक ग्रेड-1 श्री भागवत राम दीवान, सहायक ग्रेड-2 श्री महेन्द्र ठाकुर एवं श्रीमती संजू ध्रुव, सहायक ग्रेड-3 श्री अजहर खान, स्टेनो श्री अर्जुन सिंह, डाटा एन्ट्री आॅपरेटर श्री कमल नारायण धु्रव, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री भूपेन्द्र हेड़ऊ, प्रधान पाठक श्री नारायण साहू सहित भृत्य श्री पुष्पेन्द्र चिराम एवं श्री शमशेर खान को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्री बीएस सिदार एवं गीता रायस्त सहित विभिन्न विभागों के संभाग स्तरीय अधिकारी और आयुक्त कार्यालय, छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, उद्यानिकी और कोष, लेखा एवं पेंशन के संभागीय कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
