विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का हाल ही में 58वां प्रांत अधिवेशन, कला मंदिर, सिविक सेंटर, भिलाई (दुर्ग) में संपन्न हुआ, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विकास पाण्डेय द्वारा संगठन के नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें अभाविप जिला रायगढ़ के राखी पटनायक को सत्र 2025-26 के लिए पुनः प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया।
राखी पटनायक लंबे समय से परिषद के विभिन्न रचनात्मक कार्यों और छात्र हितों के कार्य में सक्रिय रहे हैं। उनकी कार्य कुशलता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें इस प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी देकर भरोसा जताया है।
अभाविप को विश्व मे सबसे बड़े छात्र संगठन होने का गौरव प्राप्त है अभाविप अपने स्थापना के बाद लगातार 76 से भी अधिक वर्षो से छात्र हित राष्ट्रहित को लेकर निरन्तर कार्यरत है सभी कैंपस में भ्रष्टाचार के खिलाफ निरन्तर लड़ने के लिए जाना जाता है अभाविप न सिर्फ छात्र हित बल्कि राष्ट्रहित के कार्य को भी बखूबी करता आ रहा है
अभाविप समाज के प्रत्येक तबके के लिए कार्य करने वाला एकमात्र ऐसा छात्र संगठन है जो निरन्तर कार्य करता रहता है चाहे वह कला का क्षेत्र हो चाहे,वह खेल का क्षेत्र हो चाहे वह पर्यावरण के लिए कार्य हो या फिर समाज सेवा का कार्य हो सभी क्षेत्रो में अभाविप कार्यकर्ता है इसलिए आज इसे विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन होने का गौरव प्राप्त है
प्रतिक्रिया देते हुए राखी पटनायक ने कहा कि संगठन ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा के साथ निरंतर कार्य करूंगी और उनके विश्वास पर खाड़ी उतरने का प्रयास करूँगी हम स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में छात्रों की भूमिका सुनिश्चित करेंगे।
Related Articles

पतंजलि द्वारा विश्व योग दिवस पर होंगे विविध आयोजन
Jun 18, 2026
बढ़ती महंगाई पर पत्रकारों के सवालों पर महापौर की चुप्पी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पुख्ता प्रमाण- राजेश …
Jun 18, 2026
