27 से 31 जनवरी तक रांची में होगा आयोजन
रांची (झारखंड) में 27 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा हॉकी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य की हॉकी टीम की ओर से बस्तर संभाग के 7 बालिकाएं और 1 बालक प्रतिभाग करेंगे। यह बस्तर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली खिलाड़ियों में जिज्ञासा कश्यप, दामिनी कश्यप, अंजली कश्यप, चंद्रावती नेताम, प्रतिमा मंडावी, सारिका कोर्राम एवं निधि नेताम शामिल हैं। सभी बालिकाएं माता रुखमणी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राएं हैं। वहीं गौतम गगड़ा, जो पंड्रीपानी हाई स्कूल से हैं, बालक वर्ग में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उक्त सभी खिलाड़ी खेलो इंडिया हॉकी सेंटर, पंड्रीपानी में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सेंटर के प्रशिक्षक कोच कार्तिक यादव ने बताया कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ की टीम में बस्तर संभाग से सबसे अधिक खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जो क्षेत्र में हॉकी के बढ़ते स्तर को दर्शाता है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि खेलो इंडिया हॉकी सेंटर में प्रतिदिन 60 से अधिक खिलाड़ी हॉकी का व्यवस्थित प्रशिक्षण ले रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया हॉकी सेंटर, पंड्रीपानी भारत सरकार द्वारा संचालित है, जहां खेल विभाग के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है।
Related Articles

शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण जारी, सक्षम व्यवहार न्यायालय के आदेश की अवहेलना पर भी प्रशासन मौन
Feb 4, 2026
कैबिनेट के बड़े फैसले: 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, SOG को 44 नए पद, पायलट ट्रेनिंग संस्थान और क्लाउड फर्स्ट नीति को मंजूरी
Feb 4, 2026
