माई दंतेश्वरी मंदिर पूरे बस्तर की आराध्य उनके मंदिर में चोरी होना दर्शाता है विजय शर्मा के राज में कानून का खौफ पूरी तरह समाप्त
पूर्व में मुरिया दरबार के दौरान एक उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में दसरा पसरा में युवक की हत्या अब दूरसे उपमुख्यमंत्री के आने से पहले दंतेश्वरी मंदिर में चोरी
जगदलपुर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने दंतेश्वरी मंदिर में हुई चोरी को लेकर मुख्यमंत्री गृहमंत्री और उपमुख्यमंत्री तथा स्थानीय भाजपा के जनप्रतिनिधियों की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि विष्णु के सुशासन में अब हिन्दुओं की आराध्य देवी माई दंतेश्वरी भी सुरक्षित नहीं है,अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे इस महा पाप को करने से भी नहीं घबरा रहे हैं जिसकी जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ प्रदेश की भाजपा सरकार है जो आज शासन और प्रशासन को आयोजनों और प्रयोजनों में उलझा कर रखी है और उन्हें उनके मूल कर्तव्यों से दूर कर चुकी है जिसका फायदा उठाकर अपराधी ऐसी जघन्य अपराधों को अंजाम दे रहे हैं।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने पिछले वर्ष दशहरा पर्व के महत्वपूर्ण आयोजन मुरिया दरबार के दौरान हुई हत्या का जिक्र करते हुए कहा है कि उस दौरान देश के गृहमंत्री शहर में उपस्थित थे और उनके शहर छोड़े महज कुछ घंटे ही नहीं बीते थे कि उनके कार्यक्रम स्थल से केवल 200 मीटर की दूरी पर एक युवक की जघन्य हत्या हो जाती है और अब जब प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अगले चौबीस घंटे में ध्वजारोहण के लिए शहर पहुंच रहे हैं
और उनके आने से पहले माई दंतेश्वरी मंदिर में चोरी की इतनी बड़ी वारदात का होना दर्शाता है कि अपराधी अपराध करने में मस्त हैं और शासन प्रशासन और भाजपा के जनप्रतिनिधि आयोजन प्रयोजन में व्यस्त हैं.वहीं सुशील मौर्य ने शासन प्रशासन और टेंपल कमेटी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है मंदिर के मुख्य पुजारी के द्वारा बार-बार मंदिर के दरवाजे कमजोर होने और उन्हें बदलने की मांग की गई थी.बावजूद इसके ना तो शासन ना प्रशासन और ना ही टेंपल कमेटी ने इसे गंभीरता से लिया जिसका परिणाम आज सबके सामने है।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने माई दंतेश्वरी मंदिर में हुई चोरी को लेकर शासन प्रशासन को सीधे चेतावनी देते हुए कहा है कि अगले 48 घंटे में यदि अपराधी कानून की गिरफ्त में नहीं आते हैं तो कांग्रेस पार्टी शासन प्रशासन के खिलाफ जंगी व उग्र प्रदर्शन करेगी जिसकी संपूर्ण जवाबदेही भाजपा शासन और प्रशासन की होगी।
Related Articles

शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण जारी, सक्षम व्यवहार न्यायालय के आदेश की अवहेलना पर भी प्रशासन मौन
Feb 4, 2026
कैबिनेट के बड़े फैसले: 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, SOG को 44 नए पद, पायलट ट्रेनिंग संस्थान और क्लाउड फर्स्ट नीति को मंजूरी
Feb 4, 2026
