(केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर का आयोजन)
भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर द्वारा आज दिनांक 23 जनवरी 2026 को 52 ब्लॉक के ग्राम ईरिकपाल में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत गीत एवं नाटक, रैली, चित्रकला एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम सरपंच श्री संतोष कुमार कश्यप, शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य , यूनिसेफ जिला समन्वय श्री सुधांशु पांडे, स्वास्थ्य विभाग मालगांव केसरी सौरभ गौर , सुभाष पांडे, भजन साहू की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वास्थ्य विभाग के श्री सौरभ गौर द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। इसी करी में यूनिसेफ जिला समन्वयक श्री सुधांशु पांडे जी द्वारा व्यवहार परिवर्तन कर स्वस्थ भारत अभियान को सफल बनाया जा सकता है। इसी कड़ी में साफ सफाई हाथ साबुन से धोने एवं प्लास्टिक के इस्तेमाल संबंधी विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम को ग्राम के सरपंच श्री संतोष कुमार कश्यप प्राचार्य श्रीमती मीना जाधव ने भी संबोधित कर स्वच्छ भारत अभियान के बारे में जानकारी दी गई । कार्यक्रम में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया जिसे ग्राम के सरपंच ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी कड़ी में बस्तर विकास एवं सेवा संस्थान कोंडागांव के 10 कलाकारों द्वारा ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजन प्रस्तुति दी गई।
चित्रकला प्रतियोगिता के प्रथम सिकंदर द्वितीय आयुषी एवं तृतीय लता को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया गया ।कार्यक्रम का मनोरंजनात्मक संचालन वरिष्ठ साहित्यकार श्री शशांक श्रीधर शेन्डे द्वारा किया गया। एवं आभार व्यक्त प्रभारी श्री बी एस ध्रुव द्वारा किया गया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।



Related Articles

शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण जारी, सक्षम व्यवहार न्यायालय के आदेश की अवहेलना पर भी प्रशासन मौन
Feb 4, 2026
कैबिनेट के बड़े फैसले: 10 जिलों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, SOG को 44 नए पद, पायलट ट्रेनिंग संस्थान और क्लाउड फर्स्ट नीति को मंजूरी
Feb 4, 2026
