बस्तर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बोधघाट एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई कुल 05 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा लगातार असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री गीतिका साहू के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट निरीक्षक लीलाधर राठौर एवं साइबर सेल की टीम गठित की गई।
मामले का संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 21 जनवरी 2026 को प्रार्थी आकाश नाग ने थाना बोधघाट में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 17 KH 2369) दिनांक 13 जनवरी 2026 की रात साकेत कॉलोनी स्थित घर के सामने से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।
तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से संदेह के आधार पर रितेश पांडे (22 वर्ष) एवं कृष्णा बघेल उर्फ कोंदा (25 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम तीतीरगांव, को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पैसों के लालच में आकर मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अलग-अलग स्थानों से कुल 05 मोटरसाइकिलें चोरी की थीं, जिन्हें FCI गोदाम के सामने गोबर मिल के खंडहर में छुपाकर रखा गया था। आरोपियों की निशानदेही पर सभी चोरी की गई मोटरसाइकिलें विधिवत जप्त की गईं।
दिनांक 21 जनवरी 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
- रितेश पांडे, पिता ज्ञानचंद पांडे, उम्र 22 वर्ष, निवासी तीतीर गांव
- कृष्णा बघेल उर्फ कोंदा, पिता सोमसिंह बघेल, उम्र 25 वर्ष, निवासी बोड़ा पारा, तीतीरगांव
महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी:
निरीक्षक – लीलाधर राठौर, दिलबाग सिंह
उप निरीक्षक – प्रमोद ठाकुर, लोकेश्वर नाग, उर्मिला साहू
प्रधान आरक्षक – सुनील मनहर, अहिलेश नाग, धर्मेंद्र कंवर, दिनेश जशकर, खेदू ठाकुर
आरक्षक – युवराज, परमानंद भोयर, होरीलाल आर्मो, सोनू गौतम, हेमचंद, प्रदीप, कृष्णा, महेंद्र पटेल, राजू दयाल, महंगू राम, अमर सिंह, तरुण यादव, धनेश्वर यादव
Related Articles

महिला अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई: बालिका से छेड़छाड़ और युवती से दुष्कर्म के दो मामलों में आरोपी गिरफ्तार
Feb 4, 2026
खैर तस्करों पर प्रहार राजस्व-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 10 टन खैर लकड़ी जप्त, 4 आरोपी हिरासत में
Feb 4, 2026
